आर्थिक दुर्व्यवहार क्या है
आर्थिक दुर्व्यवहार क्या है
अंतरग रिश्तों के संदर्भ में, आर्थिक दुर्व्यवहार शक्ति और नियंत्रण का स्वरूप है। आर्थिक दुर्व्यवहार बलपूर्वक पैटर्न पर आधारित व्यवहार का हिस्सा है, जिससे पीड़ित व्यक्ति आर्थिक रूप से अपने साथी पर निर्भर हो जाता है। पिछले शोध से यह पता लगा है कि जब आर्थिक दुर्व्यवहार मौजूद होता है, तो इस बात की संभावना होती है कि कुछ अन्य दुर्व्यवहार भी मौजूद हों, जिनमें शारीरिक, प्रताड़ित करना, भावनात्मक या यौन प्रकृति के दुर्व्यवहार शामिल हो सकते हैं। आर्थिक दुर्व्यवहार अंतरंग साथी हिंसा का विशिष्ट स्वरूप है। आर्थिक दुर्व्यवहार के कारण संभावित रूप से रिश्ता तोड़ने की किसी व्यक्ति की योग्यता सीमित हो सकती है। आर्थिक दुर्व्यवहार दम्पति के अलग होने के बाद भी जारी रह सकता है। आर्थिक दुर्व्यवहार का सामना सभी लिंग, सेक्सूऐलिटी, धर्म, नस्ल और सामाजिक-आर्थिक स्तर के लोगों द्वारा किया जाता है।
- 15-64 वर्ष की आयु के 19% कनाडा वासियों द्वारा एक ही समय पर भावनात्मक या वित्तीय दुर्व्यवहार का सामना किए जाना रिपोर्ट किया गया है।
- आवासीय सुविधाओं में रहने वाले 51% उत्तरजीवी व्यक्तियों द्वारा वित्तीय दुर्व्यवहार को रिपोर्ट किया गया है।
- ग्रेटर ओटावा क्षेत्र में सीसीएफडब्ल्यूई (CCFWE) द्वारा किए गए अध्ययन में यह बताया गया है कि घरेलू हिंसा का सामना करने वाली 95% महिलाओं द्वारा वित्तीय और आर्थिक दुर्व्यवहार का सामना भी किया गया हो सकता है।
- सीसीएफडब्ल्यूई (CCFWE) के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह रिपोर्ट किया गया है कि 46% उत्तरदाताओं द्वारा कार्य स्थल पर उत्पीड़न और बाधा का अनुभव किया गया, 52% ने बताया कि उनके साथी द्वारा यह मांग की गई कि उसे यह बताया जाए कि धन कहां खर्च किया गया था, तथा 51% ने बताया कि बिल आदि के भुगतान के लिए तय रकम का इस्तेमाल साथी द्वारा गलत खर्चों के लिए किया गया।
नियंत्रक व्यवस्था
आर्थिक दुर्व्यवहार का अक्सर इस्तेमाल नियंत्रक व्यवस्था के तौर पर घरेलू दुर्व्यवहार की बड़ी परिपाटी के एक भाग के तौर पर किया गया, जिसमें मौखिक, भावनात्मक, शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार शामिल हो सकते हैं।
आर्थिक संसाधनों तक पीड़ित की एक्सेस को प्रतिबंधित करके, पीड़ित के पास उत्पीड़क या हिंसक रिश्ते को छोड़ने के सीमित विकल्प बाकी रह जाते हैं।
निम्नलिखित तरीकों से दुर्व्यवहारकर्ता घरेलू हिंसा के अन्य स्वरूपों के साथ आर्थिक दुर्व्यवहार का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- धन प्राप्त करने के लिए शारीरिक बल का प्रयोग करना, या हिंसा की धमकी देना
- यौन गतिविधि के लिए धन प्रदान करना
- टेलीफोन, वाहन की एक्सेस या आने-जाने को नियंत्रित करना
- मित्रों और परिवार से पीड़ित को अलग करना
- बिना वित्तीय सहायता के पीड़ित को घर से जबरदस्ती बाहर निकालना
- पीड़ित की वित्तीय स्थिति का लाभ उठाना
- घर से संसाधन को ले जाना या नष्ट करना
- धन का प्रबंध करने में पीड़ित की योग्यता पर दोषारोपण लगाना
- अपने घर में चीजों को नष्ट करना
आर्थिक दुर्व्यवहार से सभी जातियों, नस्लों, योग्यताओं तथा यौन- रूझानों वाले व्यक्ति पीड़ित हो सकते हैं।चित्र-1 में यह दिखाया गया है कि आर्थिक दुर्व्यवहार का इस्तेमाल कैसे ताकत दिखाने तथा किसी दूसरे पर नियंत्रण करने के लिए किया जा सकता है:
आर्थिक शक्ति और कंट्रोल व्हील (Economic Power and Control Wheel)
[निम्न की अनुमति से: डोमेस्टिक एब्यूज इंटरवेंशन प्रोग्राम (Domestic Abuse Intervention Program), 202 ईस्ट सुपेरियर स्ट्रीट, डुलुथ, मिनेसोटा 55802, 218-722-2781 www.theduluthmodel.org ]
आर्थिक दुर्व्यवहार तौर-तरीके
ऐसे व्यवहार जिससे पीड़ित के लिए संसाधनों को प्राप्त करना, उनका इस्तेमाल करना और धारण करना बहुत कठिन हो जाता है और जिससे उनकी वित्तीय सुरक्षा तथा स्वतंत्रता के लिए जोखिम पैदा हो जाता है।
तौर-तरीके
- बाल-देखभाल, परिवहन या पीड़ित के जॉब को क्षति पहुंचाना
- कार्य स्थल पर आपको परेशान करना- बहुत अधिक फोन कॉल करना, बिना बताए या बिना बुलाए कार्य स्थल पर पहुंच जाना
- जॉब करने से इंकार करना और पूरा धन खर्च कर देना
- आपको परिवार की वित्तीय प्लानिंग से बाहर रखना
- पारिवारिक फाईनेंस को आपको एक्सेस करने की अनुमति न देना
- आपको धन मांगने के लिए मजबूर करना या आपका धन ले लेना
- हर खरीददारी की रसीद दिखाने की मांग करना
- वित्तीय जानकारी तक आपकी एक्सेस को नियंत्रित करना
- धन के बारे में आपको दूसरों के साथ बात करने की अनुमति न देना
- खातों में आपका नाम शामिल न करने देना
- आपका नाम जबरदस्ती क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते में शामिल करना और पूरा धन खर्च कर देना तथा बाद में भुगतान करने से इंकार करना
- आपके द्वारा अर्जित किए जाने वाले धन और घर में आपके योगदान का मज़ाक उड़ाना
- क्योंकि आप कम धन कमाते हैं या आप “पालनहार” नहीं हैं, इसलिए आपसे एक खास तरह से व्यवहार की अपेक्षा करना
- आपको अंग्रेजी या फ्रांसिसी सीखने से रोकना
- जब आपके पास कनाडा में वर्क परमिट या काम करने का प्राधिकार नहीं है, उस स्थिति में काम करने के लिए आपके साथ जबरदस्ती करना
- यदि आप बिना वर्क परमिट के काम करते हैं, तो इस बात की जानकारी पुलिस को देने की आपको धमकी देना
- आपसे वो धन ले लेना जिसे आप घर पर अपने परिवार को भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं
- आपसे अंग्रेजी/ फ्रांसिसी में ऐसे कागज़ात पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाना जिनको आप नहीं समझते हैं। उदाहरण के लिए, न्यायालय के पेपर या इमिग्रेशन पेपर
वित्तीय दुर्व्यवहार क्या होता है?
आपके साथी द्वारा आपके (या आपके परिवार के) धन का उपयोग या दुरुपयोग वित्तीय दुर्व्यवहार कहलाता है| ऐसा आपकी अनुमति या जानकारी के बिना हो सकता है। वित्तीय दुर्व्यवहार में बिना अनुमति के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना, उनके साथी के नाम में संविदात्मक बाध्यताओं का लागू करना (जैसे कर्ज, क्रेडिट लाइन या गिरवी), पारिवारिक सम्पत्तियों के साथ जुआ खेलना, शामिल हो सकता है।
आर्थिक और वित्तीय दुर्व्यवहार दोनो के परिणामस्वरूप पीड़ित-उत्तरजीवी के लिए बुनियादी आवश्यकताओं जैसे खाद्य-पदार्थ और कपड़े को वहन करना नामुमकिन हो जाता है, वे अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते, और वे अपनी खुद की आय को एक्सेस करने में असमर्थ हो जाते हैं, क्योंकि दुर्व्यवहार करने वाले साथियों द्वारा कर्जे लिए गए हो सकते हैं।
वित्तीय और आर्थिक दुर्व्यवहार में अंतर
ऐसे व्यवहार जिनसे किसी व्यक्ति के संसाधनों को नियंत्रित किया जाता है, उनका शोषण किया जाता है या क्षति पहुंचाई जाती है, ये आर्थिक दुर्व्यवहार के उदाहरण हैं। ये व्यक्ति की स्वायतत्ता और स्वतंत्रता को सीमित करते हैं।
वित्तीय दुर्व्यवहार, जिनमें केवल धन पर ही ध्यान केन्द्रित किया जाता है, की तुलना में, आर्थिक दुर्व्यवहार में ऐसे अनेक व्यवहार शामिल होते हैं जिनका प्रभाव रोजगार, खाद्य-पदार्थ, दवा, और आवासन पर पड़ता है।
आर्थिक और वित्तीय दुर्व्यवहार दोनो के परिणामस्वरूप पीड़ित व्यक्ति के लिए बुनियादी आवश्यकताओं जैसे खाद्य-पदार्थ और कपड़े को वहन करना नामुमकिन हो जाता है, वे अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते, और वे अपनी खुद की आय को एक्सेस करने में असमर्थ हो जाते हैं, क्योंकि दुर्व्यवहार करने वाले साथियों द्वारा बड़े कर्जे लिए गए हो सकते हैं।
आर्थिक शोषण क्या होता है?
ऐसा उस समय होता है जब किसी साथी द्वारा जानबूझकर पीड़ित व्यक्ति के क्रेडिट और वित्तीय संसाधनों को नष्ट कर दिया जाता है।
तौर-तरीके
- धन, चैक या बैंक/क्रेडिट कार्ड चुराना
- बिना अनुमति के पीड़ित व्यक्ति की क्रेडिट लाइन खोलना या इस्तेमाल करना
- बिलों का भुगतान करने से इंकार करना या बिलों को पीड़ित व्यक्ति या उसके बच्चों के नाम करना
- संयुक्त रूप से अर्जित धन के साथ जुआ खेलना
नियोजन क्षति क्या होती है?
ऐसा तब होता है जब आपका साथी आपको जॉब पाने या जॉब को जारी रखने, या स्कूल जाने से रोकता है।
तौर-तरीके
- पीड़ित को रोकना, हतोत्साहित करना या सक्रिय तौर पर हस्तक्षेप करना
- पीड़ित को कार्य स्थल पर उत्पीड़ित करना
- आय सहायता को रोकना जैसे बाल सहायता, सार्वजनिक सहायता, या अशक्तता भुगतान
आर्थिक नियंत्रण क्या होता है?
ऐसा तब होता है जब उत्पीडन करने वाला व्यक्ति पीड़ित की वित्तीय निर्णय लेने की योग्यता को प्रतिबंधित करता है और पारिवारिक वित्त के बारे में जानने से रोकता है।
तौर-तरीके
- वित्तीय संसाधनों पर पीड़ित के एक्सेस को नियंत्रित और सीमित करना
- पीड़ित को आवश्यक वस्तुएं जैसे खाद्य-पदार्थ, कपड़े आदि और/या दवाओं तक एक्सेस न करने देना
- आपका साथी यह ट्रैक करता है कि आप किस तरह से धन खर्च करते हैं- उदाहरण के लिए ग्रोसरी की खरीद के बाद रसीद मांगना
- साथी को संयुक्त बैंक अकाउंट को एक्सेस न करने देना
- संयुक्त रूप से धारित सम्पत्तियों और प्रोपर्टीज़ के बारे में झूठ बोलना
अलग होने के बाद अनुभव किए जाने वाले आर्थिक दुर्व्यवहार में क्या-क्या बातें शामिल होती हैं?
शारीरिक या यौन दुर्व्यवहार की तुलना में, आर्थिक दुर्व्यवहार, व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्ते का त्याग करने के बाद भी लंबे समय तक जारी रह सकते हैं। पिछले साथी द्वारा दुर्व्यवहार का जारी रहने वाले डर के कारण जबरदस्ती कर्ज लिया जाता है, जिसमें धमकी देने, उत्पीड़न करने और धमकाने जैसे तौर-तरीके शामिल होते हैं। ब्रेक-अप के बाद भी, दुर्व्यवहार करने वाले साथी नियंत्रक व्यवहारों के ज़रिए नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश कर सकते हैं।
तौर-तरीकों में निम्नलिखित शामिल होते हैं:
- साथी के नाम को यूटिलिटी अकाउंट और अन्य बिलों से हटाने से इंकार करना
- उत्तरजीवियों की लागतों को बढ़ाने के लिए तलाक की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा करना
- मंहगे लोन लेना ताकि पति/पत्नी या बाल सहायता के लिए भुगतान से बचा जा सके
- संयुक्त अकाउंट या क्रेडिट पर और अधिक कर्ज बढ़ाना जिसकी अदायगी के लिए दोनो पक्ष संयुक्त रुप से उत्तरदायी होते हैं
- उनके व्यक्तिगत दस्तावेजों (उदाहरण के लिए वीज़ा, पासपोर्ट तथा जन्म प्रमाणपत्र) को अपने पास रख लेना।
- संयुक्त आर्थिक संसाधनों की एक्सेस को अवरूद्ध करना
- संयुक्त वित्तीय प्रोडक्ट के संबंध में शर्तों के संबंध में मोल-भाव करने से इंकार करना
- वित्तीय संसाधनों को छिपाने के लिए अन्य बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करना
- संयुक्त अकाउंट/बचत/ बच्चों की सेविंग से पूरा धन निकाल लेना
- अपनी सम्पत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए कानून की ‘कमियों’ का इस्तेमाल करना
- वित्तीय संसाधन होने के बावजूद बाल सहायता के लिए भुगतान करने से इंकार करना
- वास्तविक आय को छिपाना/ प्रकट करने से इंकार करना
- परिवार के सदस्य के नाम वाली सम्पत्तियों को छिपाना
अलग होने के बाद आर्थिक शक्ति और कंट्रोल व्हील
[जेन्न ग्लिंंस्की, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो (University of Glasgow) द्वारा विकसित (2021)। यह संसाधन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो (University of Glasgow) के पीएचडी की छात्रा जेन्न ग्लिंस्की के शोध परिणामों पर आधारित है, जो वर्तमान में अपनी थीसिस पूरा कर रही हैं। उदाहरण का डिजाइन टोनी मैमो द्वारा तैयार किया गया है। मूल शक्ति तथा कंट्रोल व्हील (Power and Control Wheel) का अनुकूलन; डोमेस्टिक एब्यूज़ इंटरवेंशन प्रोग्राम (Domestic Abuse Interventioin Program) द्वारा अनुमोदित, www.TheDuluthModel.org]
आर्थिक दुर्व्यवहार के क्या प्रभाव होते हैं?
आर्थिक दुर्व्यवहार का सामना महिलाओं द्वारा किया जाता है और इन अनुभवों का उनके जीवन पर अलग-अलग और जटिल प्रभाव होता है। यह प्रभाव शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक हो सकता है।
भावनात्मक और मानसिक प्रभाव:
स्टेटिस्टिक्स कनाडा (Statistics Canada) की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरंग साथी हिंसा से पीड़ित शेल्टर्स में रहने वाली कम से कम 50% महिलाएं आर्थिक दुर्व्यवहार की पीड़ित भी होती हैं। यह मनोवैज्ञानिक जरबदस्ती की विधि है, जिससे पीड़ित भयाक्रांत, शक्तिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाती है। आईपीवी (IPV) के अन्य स्वरूपों के विपरीत, आर्थिक दुर्व्यवहार रिश्तों के समाप्त होने के बाद भी काफी समय तक जारी रहता है। धन के संबंध में बातचीत के स्थाई कलंक के कारण, इस दुर्व्यवहार के बारे में सबसे कम बातचीत की जाती है।
ऐसी पीड़ित महिलाएं जिनको आर्थिक रूप से नियंत्रित किया जाता है और जो विकास नहीं कर पाती हैं, वे ऐसा महसूस करती हैं कि उनके पास कभी भी पर्याप्त धन नहीं होगा। परिणामस्वरूप, चिंता, भय और तनाव के उच्च स्तर बने रहे हैं, जिसके कारण प्रभावित पीड़ित महिलाएं और भी अधिक अविवेकपूर्ण निर्णय लेती हैं, या वे दीर्घकालिक वित्तीय समाधानों को देखने में अक्षम हो जाती हैं। आर्थिक दुर्व्यवहार का पीड़ित महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर खास प्रभाव पड़ता है। जिन रिश्तों में आर्थिक दुर्व्यवहार घटित होता है, उनमें कटु अनुभव के बाद तनाव विकार 7 गुणा अधिक होता है। वे महिलाएं जो दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्तों का सामना करती हैं, उनमें आर्थिक दुर्व्यवहार आत्महत्या की कोशिशों का सर्वाधिक मजबूत संकेत होता है। दुर्व्यवहार के परिणामस्वरूप अभाव की मानसिकता भी विकसित हो जाती है।
आर्थिक प्रभाव: निर्धनता, बेघरबार होना, कर्ज, क्षतिपूर्ण क्रेडिट , तथा दिवालियापन आर्थिक दुर्व्यवहार का पीड़ित व्यक्ति की वित्तीय सुरक्षा पर प्रभाव दीर्घकालिक हो सकता है। आवश्यक नहीं है रिश्तों के समाप्त होने पर यह भी समाप्त हो जाए। इन प्रभावों के कारण वित्तीय रिकवरी और आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होने में देरी हो सकती है। जॉब खोजना तथा जॉब को बनाए रखना शिक्षा और नियोजन में हस्तक्षेप के साथ कठिन हो सकता है। अलग होने के बाद, दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति पीड़ित की वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता को नियंत्रित करने और क्षति पहुंचाने के लिए परिवार कानून और बाल सहायता का प्रयोग कर सकता है। पीड़ित व्यक्ति को उनके पूर्व-साझेदार द्वारा भारी कर्ज चुकाने की स्थिति में छोड़ा जा सकता है, और जिसकी वजह से उपयुक्त आवासन, कार के लिए लोन लेना, और रोज़मर्रा के खर्चों को कवर करना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक दुर्व्यवहार के कारण पीड़ितों के लिए जीवन भर का आर्थिक संघर्ष बना रह सकता है। कुछ को बेघर, बेरोजगार छोड़ दिया जाता है, तथा वे अपने जीवन को फिर से स्थापित करने के लिए संसाधनों तक पहुंच हासिल नहीं पाते हैं। इसके कारण दुर्व्यवहार करने वाले साथी के साथ उम्मीद से अधिक समय बीताना पड़ता है, और परिणामस्वरूप उन्हें और भी अधिक क्षति पहुंचती है।
घरेलू/पारिवारिक हिंसा के क्या मायने होते हैं?
घरेलू हिंसा, खासतौर पर महिलाओं सहित अनेक व्यक्तियों के लिए एक गंभीर खतरा होती है। दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्ते के संकेतों को जानिए। अंतरंग साथी हिंसा (आईपीवी- IPV), जिसे घरेलू हिंसा के तौर पर भी जानाजाता है, अंतरंग साथियों के बीच में होती है। अनेक प्रकार की घरेलू हिंसा होती है जिसमें शारीरिक, भावनात्मक, तथा यौन दुर्व्यवहार और साथ ही दुर्व्यवहार की धमकी भी शामिल होती है। साथी द्वारा किसी के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा सकता है, लेकिन महिलाएं घरेलू हिंसा की सर्वाधिक आम पीड़ित होती हैं। विषमलैंगिक और समान-लिंग दोनों प्रकार के रिश्तों में घरेलू हिंसा का अनुभव किया जा सकता है।
दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्तों में, शक्ति और नियंत्रण का असंतुलन शामिल होता है। साथी पर नियंत्रण करने के लिए, दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति धमकी भरे और चोट पहुंचाने वाले शब्दों और कदमों का प्रयोग करता है।
शुरुआत में, घरेलू हिंसा की पहचान करना आसान नहीं हो सकता है। अक्सर दुर्व्यवहार की शुरुआत हल्के-फुल्के तरीके से होती है और समय के साथ यह बदतर होता चला जाता है, हालांकि कुछ रिश्ते शुरू से ही स्पष्ट रूप से दुर्व्यवहारपूर्ण होते हैं। आप दुर्व्यवहार का सामना कर रहे हो सकते हैं, यदि कोई व्यक्ति जिसके साथ आपका रिश्ता है, वह निम्नलिखित में से कुछ करता है:
- आपको काम या स्कूल जाने या परिवार के सदस्यों या मित्रों से मिलने जाने से रोकना या हतोत्साहित करना
- आपको काम या स्कूल जाने या परिवार के सदस्यों या मित्रों से मिलने जाने से रोकना या हतोत्साहित करना
- आप किस तरह से धन खर्च करते हैं, कहां जाते हैं, कौन सी दवाएं आप लेते हैं, या आप क्या पहनते हैं, इन बातों को नियंत्रित करने की कोशिश करना
- ईर्ष्यापूर्ण काम करना या अधिकार जमाना या लगातार आप पर बेवफा होने का दोष लगाना
- अल्कोहल पीते समय या नशीली दवाओं का सेवन करते समय गुस्सा करना
- हिंसा या हथियार से आपको धमकाना
- आपको, आपके बच्चों को या आपके पालतु पशुओं को चोट पहुंचाना, ठोकर मारना, धक्का देना, चांटा मारना, गला दबाना या अन्यथा चोट पहुंचाना
- आपकी मर्जी के बिना यौन संबंध बनाना या यौन गतिविधियों में शामिल होना
- अपने हिंसक व्यवहार के लिए आपको जिम्मेवार ठहराना या आपको यह कहना कि आपके साथ ऐसा ही होना चाहिए
यदि आपका रिश्ता किसी समान लिंगी व्यक्ति या आप द्विलिंगी या विपरीतलिंगी व्यक्ति हैं, तो आप दुर्व्यवहार के शिकार हो सकते हैं। इस संदर्भ में यहां पर दुर्व्यवहार के कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- आपके यौन अभिमुखन या लिंग पहचान के बारे में मित्रों, परिवार, सहकर्मियों, या समुदाय के लोगों को बताने की धमकी देना
- आपको सूचित करना कि आपकी सेक्सुऐलिटी या लिंग पहचान के कारण प्राधिकारी आपकी सहायता नहीं करेंगे
- आपकी सेक्युऐलिटी या लिंग पहचान पर प्रश्न उठा कर दुर्व्यवहार को उचित ठहराता है
तकनीक द्वारा सुगम बनाई गई अंतरंग साथी हिंसा (आईपीवी-IPV)
तकनीक जैसे सेल फोन या कंप्यूटर जैसी तकनीकी को एक्सेस करने की योग्यता दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्तों में शामिल व्यक्तियों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है। लोगों के लिए इन टूल्स की एक्सेस बहुत मायने रखती है ताकि दुर्व्यवहार का सामना करने वाले लोग मित्रों, परिवार, तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के ज़रिए सहायता का पता लगा सकें।
इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि तकनीक का प्रयोग मौजूदा और पूर्व साथियों द्वारा दुर्भावना के इरादे से दुर्व्यवहार करने, अपमानित करने और पीड़ितों को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका प्रयोग व्यक्ति की जानकारी बिना उनकी बातचीत या संदेश आदि और गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए भी किया जा सकता है।
चेतावनी के संकेत
तकनीक द्वारा सुगम बनाए गए दुर्व्यवहार से संबंधित कुछ चेतावनी संकेत निम्नलिखित हैं:
- आप ऑनलाइन क्या कर रहे हैं, इस बात की जानकारी व्यक्ति को हो सकती है, जबकि सामान्य रूप से उनके पास इस जानकारी की एक्सेस नहीं होती।
- जानता है कि आप या आपके बच्चे कहां हैं या आप जहां हैं, वहां पर अचानक से पहुंच जाता है
- निजी बातचीत, संदेशों या ईमेल में बताई गई जानकारी को जानता है
- आपके फ़ोन या कंप्यूटर तक एक्सेस रखता है या पॉसवर्ड या पिन कोड का अनुरोध करता है
- यदि मौजूदा या पूर्व साथी के पास पीड़ित व्यक्ति के फोन की एक्सेस होती है, तो कॉल लॉग्स, ईमेल, टेक्स्ट, ब्राउज़र हिस्ट्री को देख सकता है और डिवाइस पर स्पाईवेयर को लोड कर सकता है
यहां पर खुद से पूछे जाने के लिए कुछ प्रश्न दिए गए हैं जिनसे यह पहचान करने में सहायता मिल सकती है कि क्या आर्थिक दुर्व्यवहार किया जा रहा है या उसको किए जाने की शुरुआत हो सकती है:
- क्या आपके पासवर्ड काम करना बंद हो गए हैं या आपके ऑनलाइन अकाउंट की एक्सेस अचानक प्रतिबंधित हो गई है?
- क्या आपको आशा के विपरीत कंप्यूटर या फोन दिया जा रहा है या आपकी डिवाईसेज़ को ठीक करने की आपको ऑफर दी जाती है?
- क्या आपके बच्चों को नए इलेक्ट्रॉनिक उपहार दिए गए हैं, जिनको इस्तेमाल करने के लिए आपके पूर्व-साथी द्वारा बल दिया जाता है या उनका इस्तेमाल या अपने साथ उस डिवाइस को ले जाने के लिए कहा जाता है जब वे आपके द्वारा देखभाल के लिए आपके पास आते हैं? जब रिश्तों से अलग हुआ जाता है, तो कभी-कभी बच्चे को लोकेशन ट्रैकिंग के साथ फ़ोन दिया जाता है
- क्या आपको अनजान व्यक्तियों या अनामित प्रेषकों से दुर्व्यवहारपूर्ण ईमेल, संदेश या टेक्स्ट प्राप्त हो रहे हैं?
यदि आपने उपरोक्त में से किसी का उत्तर हां में दिया है और आप असुरक्षित महसूस करते हैं, तो नीचे सुझावों की सूची दी गई ताकि आप अपनी सुरक्षा को बनाए रख सकें जब आप तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और अनेक सहायक सेवाओं के लिए संपर्क जानकारी प्रदान करते हैं।
ख़ुद को सुरक्षित रखने के तरीके:
सभी डिवाईसेज़ पर मजबूत, पासवर्ड डालें (जो कि संख्याओं, अक्षरों, तथा चिंहों का संयोजन होते हैं या पिन के मामले में ये संख्याओं का असामान्य संयोजन होना चाहिए)। इस बात की सलाह दी जाती है कि जन्म वर्ष, जन्मदिन, या पिन के तौर पर संख्यात्मक स्वरूप में परिचित नामों का प्रयोग न करें), लोकेशन सेवाओं को बंद कर दें, सुरक्षित डिवाइस जैसे प्रीपेड फ़ोन का प्रयोग करने पर विचार करें, और एंटी-स्पाईवेयर, एंटी-वायरस या एंटी-मालवेयर सुरक्षा को इंस्टाल करें। यह सभी डिवाईसेज़ पर लागू होता है, जिसमें बच्चों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली डिवाइसेज़ भी शामिल हैं।
इंटरनेट ब्राउज़ करते समय:प्राईवेट ब्राउज़िंग विकल्प का प्रयोग करें, अपनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री को मिटा दें, तथा यदि आप घर पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो इंटरनेट का प्रयोग सुरक्षित स्थान पर करें जैसे विश्वसनीय मित्र का घर, इंटरनेट कैफे या पुस्तकालय।
ईमेल बनाते और इस्तेमाल करते समय : नया ईमेल पता इस्तेमाल करें जिसमें आपके वास्तविक नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, या विश्वसनीय मित्र या परिवार के सदस्य के अकाउंट का इस्तेमाल करें यदि आपको बैंक अकाउंट खोलना है तो उस स्थिति के लिए यह एक सुरक्षा प्लानिंग है। साथ ही जब आप अटैचमेंट्स को खोलते हैं, या अपरिचित ईमेल प्रेषकों के ईमेल में दिए गए लिंक्स को क्लिक करते समय सावधान रहें।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय: पहचानयोग्य जानकारी, जिसमें आपकी या आपके बच्चों की तस्वीरें शामिल हैं, को पोस्ट करने से बचें। अपने अकाउंट में अज्ञात या आक्रामक लोगों को ब्लॉक कर दें और उच्चतम सुरक्षा स्तर और निजता स्तर सेटिंग्स का प्रयोग करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी पोस्ट को केवल आपकी पसंद के लोगों द्वारा ही देखा जाता है। केवल उन लोगों को “फ्रेंड्स” के तौर पर शामिल करें जिन पर आपको भरोसा है, और ऐसा अपने पूर्व साथी के साथ बातचीत करने के लिए न करें। सेटिंग्स में जाकर और ऐप में लोकेशन सेवाओं को एक्सेस करने को अक्षम बना कर सुनिश्चित करें कि आपकी लोकेशन को साझा नहीं किया जाता है।
यह पता लगाना चुनौतीपूर्ण और धमकी भरा हो सकता है कि कहां से सहायता प्राप्त, कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं, तथा संभावित रूप से किसी दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति या स्थिति से कैसे बचें। यह जानना महत्वपूर्ण है कि संसाधनो और सहायता को एक्सेस करने के लिए अनेक विकल्प मौजूद हैं तथा आनलाइन विकल्प सहायता पाने के लिए आसान हो सकते हैं, तथापि, उनका इस्तेमाल करते समय आपकी निजता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कुछ चिंता के विषय भी हो सकते हैं।
Enter your PIN
खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering
Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue
DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023
Couches for every type of living room