टैक्स, क्रेडिट तथा वित्तीय लाभ

आपके साथी या पति/पत्नी के साथ भरे गए कर लाभों के बारे में चिंतित हैं?

आपको कनाडा रिवेन्यू एजेंसी (सीआरए- CRA) से जानकारी प्रदान करने के लिए दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति या सीआरए से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहने की आवश्यकता नहीं है।

केनेडियाई रिवेन्यू एजेन्सी (सीआरए-CRA) वह मुख्य एजेन्सी है जो संघीय करों, लाभों और क्रेडिट से संबंधित कार्य करती है। सीआरए (CRA) उन खास चुनौतियों को समझती है जिनका सामना दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्तों से दूर होते समय पीड़ित-उत्तरजीवियों द्वारा किया जाता है तथा उनकी स्थिति के लिए यह समाधान प्रदान करती है। आप अधिक जानकारी के लिए 1-800-387-1193 पर कॉल कर सकते हैं।

अलग होने के बाद, निम्नलिखित के लिए पीड़ित-उत्तरजीवी सीआरए (CRA) से निम्नलिखित के लिए संपर्क कर सकता है

  • अपने अलग होने और उसके साथ रहने वाले किसी आश्रित के बारे में जितनी जल्दी हो सके सीआरए (CRA) को सूचित करना
  • अपने सीआरए (CRA) अकाउंट में अपनी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करना

किसी भी स्थिति में सीआरए (CRA) को दस्तावेज़ प्रदान करने के लिए आपको दुर्व्यवहार करने वाले साथी से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं है। यदि आप अन्यथा अपेक्षित जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो सीआरए (CRA) उन वैकल्पिक दस्तावेज़ों के सुझाव देगा जिन्हें प्रदान किया जा सकता है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • पुलिस रिपोर्ट की प्रति, प्रतिबंधात्मक आदेश, या सुरक्षा संबंधी आदेश या
  • विश्वसनीय तीसरे पक्ष जैसे शेल्टर्स (अन्यथा पादरी आदि (क्लर्गी), बैंड काउंसेल आदि के सदस्य) से सहायता पत्र जो पीड़ित-उत्तरजीवी के शेल्टर्स में रहने की पुष्टि करते हैं, अधिक जानकारी प्राप्त करें

यदि आप पहले से ही बाल लाभ और अन्य क्रेडिट्स प्राप्त करते हैं, तो आपको सीआरए (CRA) को तत्काल अपने पते, अकाउंट, तथा वैवाहिक स्थिति में परिवर्तन की जानकारी देनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप भुगतान प्राप्त करते रहते हैं।

पिन नम्बर या पॉसवर्ड बदल दें:

यदि पीड़ित-उत्तरजीवी को सीआरए (CRA) के MyAccountको एक्सेस करने का ब्यौरा मालूम है, तो उन्हें तत्काल पासवर्ड तथा सम्बद्ध ईमेल अकाउंट को बदल देना चाहिए ताकि दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति अब अकाउंट को एक्सेस न कर सके।

मेलिंग पता:

खास तौर पर यदि पीड़ित-उत्तरजीवी सीआरए (CRA) लाभों को मेल से प्राप्त करते हैं, तो पते में परिवर्तन की जानकारी एजेंसी को देना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अस्थाई पता जैसे शैल्टर से या अस्थाई घर से स्वीकार्य है। यहां तक कि जब डायरेक्ट डिपाजिट का इस्तेमाल कर रहे हों, सीआरए (CRA) को परिवर्तन की जानकारी दी जानी चाहिए।

डायरेक्ट डिपाजिट:

यदि लाभों को सीधे ही संयुक्त खाते में जमा करवाया जाता है, तो पीड़ित-उत्तरजीवी को नया व्यक्तिगत खाता खोलने के बाद डिपाजिट जानकारी को अपडेट करने के लिए सीआरए (CRA) से संपर्क करना चाहिए। पुराने खाते को तब तक बंद नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि महिला द्वारा नए खाते में पहला भुगतान प्राप्त न कर लिया गया हो। अधिक जानकारी

महत्वपूर्णप्रतिनिधि के लिए प्राधिकार को रद्द करना

यदि दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति (कॉमन-लॉ साथी या पति/पत्नी) ने इससे पहले पीड़ित-उत्तरजीवी के लिए टैक्स जमा करवाए थे, तो उसे पीड़ित-उत्तरजीवी द्वारा प्रदान की गई पूर्व अनुमति के माध्यम से प्राधिकृत प्रतिनिधि माना जा सकता है। जब तक प्राधिकार को रद्द नहीं कर दिया जाता है, यह प्रभावी बना रहता है। इस बात का सत्यापन करना महत्वपूर्ण है कि क्या यह लागू होता है, और यदि ऐसा है, तो ऑनलाइन, या 1-800-959-8281 के जरिए फ़ोन से या मेल द्वारा (AUT-01X फॉर्म- प्रतिनिधि के लिए प्राधिकार को रद्द करना) के ज़रिए प्रतिनिधि के प्राधिकार को रद्द कर दें लाभों की पुनर्गणना के लिए पृथक होने की सूचना (वैवाहिक स्थिति परिवर्तन) 1-800-959-8281 के जरिए फ़ोन से या मेल द्वारा (AUT-01X फॉर्म- प्रतिनिधि के लिए प्राधिकार को रद्द करना) के ज़रिए प्रतिनिधि के प्राधिकार को रद्द कर दें लाभों की पुनर्गणना के लिए पृथक होने की सूचना (वैवाहिक स्थिति परिवर्तन)

लाभों की पुनर्गणना के लिए पृथक होने की सूचना (वैवाहिक स्थिति परिवर्तन)

क्योंकि कनाडा बाल लाभ (सीसीबी- CCB) तथा GST/HST क्रेडिट भुगतान परिवार की निवल आय पर निर्भर करते हैं, इसलिए जब पीड़ित-उत्तरजीवी अपने दुर्व्यवाहर करने वाले साथी को छोड़ देती है, तो सरकारी लाभों में बहुत अधिक परिवर्तन हो सकता है।

लाभों की पुनर्गणना प्राप्त करने के लिए, पीड़ित-उत्तरजीविता को “वैवाहिक स्थिति परिवर्तन” की जानकारी सीआरए (CRA) को अवश्य बता देनी चाहिए, जिसे ऑनलाइन या मेल द्वारा किया जा सकता है। अधिक जानकारी

हालांकि सीआरए (CRA) द्वारा अलग रहने के 90 दिनों के बाद ही किसी को “पृथक हो चुके” माना जाता है, लेकिन पीड़ित-उत्तरजीवी को छोड़ने के तत्काल बाद अभी भी सीआरए (CRA) से संपर्क करना चाहिए तथा एजेंसी को अलग होने की सूचना देनी चाहिए। उसे पृथकता को साबित करना होगा, और उदाहरण के तौर पर ऐसा शेल्टर के सहायता पत्र से किया जा सकता है जिसमें यह उल्लेख किया जाता है कि पीड़ित-उत्तरजीवी वर्तमान में अपने बच्चों के साथ शेल्टर में रहती है (जैसाकि ऊपर उल्लेख किया गया है)।

90 दिनों के बाद, पीड़ित-उत्तरजीवी अपने सीआरए (CRA) MyAccount या फोन द्वारा एजेंसी को सूचित करके अपनी वैवाहिक स्थिति को बदल सकती है। इस दौरान कोई भी ऐसा भुगतान जिसकी वह हकदार थी, तो उसकी गणना पूर्व प्रभाव से उस महीने से आरम्भ करके की जाएगी जो उस तारीख के बाद आता है जब वह अलग रहना शुरु करती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई महिला अपने साथी को छोड़ कर 7 मार्च से शेल्टर में रहना शुरु कर देती है, तो सीआरए (CRA) द्वारा 7 जून तक पृथकता को अभिस्वीकृति दी जाएगी, लेकिन सीआरए (CRA) द्वारा पूर्व प्रभाव से अप्रैल के बाद से अनुकूलित लाभों की गणना की जाएगी। अधिक जानकारी

टैक्स फाइल करना:

पीड़ित-उत्तरजीवी द्वारा कभी भी अपने टैक्स फाइल नहीं किए हो सकते हैं या उन्हें इसके बारे में बहुत कम जानकारी हो सकती है। वित्तीय नियंत्रण के रूप में, दुर्व्यवहार करने वाले द्वारा संभवत: उनकी ओर से टैक्स फाइल किए गए हो सकते हैं या टैक्स फाइल किए ही नहीं गए होंगे।

सरकारी लाभ और क्रेडिट प्राप्त करने के लिए कर अनिवार्य अपेक्षा है तथा उन्हें हर वर्ष फाइल किया जाना ज़रूरी है, फिर चाहे व्यक्ति की आमदनी कुछ भी क्यों न रही हो।

पीड़ित-उत्तरजीवी को अपने टैक्स की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए सीआरए (CRA) से संपर्क करना चाहिए तथा यह देखना चाहिए कि कौन सी जानकारी संभावित रूप से अनुपलब्ध है। विशिष्ट स्थिति पर बात करने के लिए सीआरए (CRA) द्वारा पीड़ित-उत्तरजीविता के साथ मिल कर काम किया जाएगा। कृपया सीआरए (CRA) को 1-800-387-1193 पर कॉल करें

फ्री टैक्स क्लिनिक्स द्वारा मुफ्त में पीड़ित व्यक्तियों के लिए टैक्स फाइलिंग करने में भी सहायता प्रदान की जाती है। पात्र व्यक्तियों की टैक्स फाइलिंग में मुफ्त में सहायता करने के लिए, सीआरए (CRA) समुदाय स्वयंसेवक आयकर प्रोग्राम (CRA Community Volunteer Income Tax Program)आयकर सहायता क्यूबेक में स्वयंसेवक प्रोग्राम (Income Tax Assistance- Volunteer Program in Quebec) द्वारा समुदाय संगठनों और स्वयंसेवकों के साथ संयुक्त रूप से काम किया जाता है। इस सेवा द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाता है कि हर व्यक्ति को अपनी हकदारी के अनुसार लाभ और क्रेडिट्स मिलने चाहिए। हालांकि अधिकांश टैक्स क्लिनिक्स मार्च और अप्रैल के बीच में खुले रहते हैं, लेकिन अनेक अन्यों द्वारा पूरे वर्ष सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पात्रता को मामूली आय (प्रति वर्ष $35,000 से कम, वर्ष-दर-वर्ष परिवर्तन के अधीन) और एक सामान्य कर स्थिति (व्यवसाय स्वामी या किराये की संपत्ति से आय की प्राप्ति नहीं की जाती है) वाले किसी व्यक्ति के तौर पर परिभाषित किया जाता है। मुफ्त टैक्स क्लिनिक्स के बारे में अधिक जानकारी

>> अपने क्षेत्र में मुफ्त टैक्स क्लिनिक का पता लगाएं

 

स्वयंसेवकों द्वारा किसी की सहायता की जा सके, इसके लिए उनको निम्नलिखित जानकारी चाहिए होती है:

  • सामाजिक सुरक्षा नम्बर
  • सरकार द्वारा जारी पहचान
  • यदि लागू होता है, तो नियोक्ता द्वारा प्रदान की गई कर जानकारी स्लिप
  • कोई संभावित रसीद

वित्तीय बाल और परिवार लाभ तथा क्रेडिट्स:

कोई पीड़ित-उत्तरजीवी निम्नलिखित में से किसी क्रेडिट्स या लाभों के लिए पात्र हो सकती है, जिनको सीआरए (CRA) द्वारा प्रचालित किया जाता है:

  • कनाडा बाल लाभ (सीसीबी)
  • GST/HST क्रेडिट;
  • कनाडा कामगार लाभ;
  • अशक्तता कर क्रेडिट (डीटीसी) तथा
  • बाल अशक्तता लाभ

निम्नलिखित खंड में संभावित लाभ तथा क्रेडिट्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया सीधे सीआरए (CRA) से संपर्क करें। अधिक जानकारी

इसके अलावा,प्रोस्पर कनाडा बेनेफिट वेफाइन्डर (Prosper Canada’s Benefit Wayfinder)टूल से उन लाभों को आसानी से पहचानने में सहायता प्रदान की जाती है जिनके लिए पीड़ित-उत्तरजीवी हकदार हो सकती है।

(संघीय) कनाडा बाल लाभ (सीसीबी):

कनाडा बाल लाभ (सीसीबी) पात्र परिवारों के लिए मासिक कर-मुक्त भुगतान है ताकि बच्चों (18 वर्ष की आयु से नीचे) के पालन-पोषण की लागत में सहायता की जा सके। सीसीबी के लिए आवेदन करते समय, बच्चे को किसी प्रोविंशियल तथा प्रादेशिक प्रोग्रामों (क्यूबेक को छोड़कर, जिसके लिए माता-पिता को अलग से आवेदन करना होता है) के लिए स्वचालित रूप से रजिस्टर कर लिया जाता है।

सीसीबी का प्रचालन केनेडियाई राजस्व एजेंसी (CRA) द्वारा किया जाता है और इसके लिए आवेदन उस व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए जो बच्चे की देखभाल और पालन-पोषण केलिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है। यदि किसी महिला के साथ उसका अल्पवयस्क बच्चा भी शेल्टर में रहता है, तो सीसीबी प्राप्त कर पाएगी। वार्षिक कर रिटर्न में प्रदान की गई निवल पारिवारिक आय से संबंधित जानकारी के आधार पर हर वर्ष जुलाई में राशि की पुनर्गणना की जाती है। इसलिए हर व्यक्ति के लिए टैक्स फाइल करना ज़रूरी है, यहां तक कि किसी व्यक्ति की कोई आय नहीं भी है।

यदि पीड़ित-उत्तरजीवी को यह सुनिश्चित नहीं है कि क्या उसने कभी भुगतान प्राप्त किया था या वह पात्र है, तो उसे इसका सत्यापन सीआरए (CRA) से करवा लेना चाहिए। वह 10 वर्ष तक पूर्व प्रभाव से भुगतान प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है

पहली बार किस तरह से आवेदन करें

यदि किसी ने इससे पहले सीसीबी प्राप्त नहीं किया है, तो पीड़ित-उत्तरजीवी अपने साथी ही सहमति या हस्ताक्षर केबिना बिना सीसीबी के लिए आवेदन कर सकती है।

सीसीबी के लिए कैसे आवेदन करें, इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें

प्रोविंशियल और प्रादेशिक बाल लाभ प्रोग्राम:

प्रोविंशियल और प्रादेशिक बाल लाभ प्रोग्राम के लिए अलग से आवेदन करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि पात्रता का निर्धारण करने के लिए सीआरए (CRA), सीसीबी (CCB) आवेदन और नवीनतम टैक्स रिटर्न की जानकारी का इस्तेमाल करती है। यदि सीसीबी भुगतान के लिए डायरेक्ट डिपाजिट सेट किया गया है, तो प्रोविंशियल और प्रादेशिक भुगतान उसी खाते में जमा किए जाएंगे।

निम्नलिखित लिंक के अंतर्गत अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

क्यूबेक

Iकोई पीड़िता-उत्तरजीवी क्यूबेक में रहती है, तो उसे प्रांतीय परिवार भत्ते के लिए सीधे अपना आवेदन दाखिल करना होगा Retraite Québecचूँकि यह कार्यक्रम सीआरए द्वारा प्रशासित नहीं है . अधिक जानकारी प्राप्त करें

न्यूफ़नलैण्ड और लैब्राडोर

न्यूफ़नलैण्ड और लैब्राडोर बाल लाभ

नार्थवेस्ट टेरिटोरिज

नार्थवेस्ट टेरिटोरिज बाल लाभ

नोवा स्कोटिया

नोवा स्कोटिया बाल लाभ

GST/HST क्रेडिट:

गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स / हार्मोनाइज्ड टैक्स (GST/HST) क्रेडिट तिमाही कर-मुक्त भुगतान है, जिससे निम्न आय वाले व्यक्तियों परिवारों की मदद की जाती है, ताकि GST और HST से राहत प्राप्त की जा सके। इसमें प्रोविंशियल और प्रादेशिक प्रोग्रामों से प्राप्त कोई भी भुगतान भी शामिल होता है। आमतौर पर, कोई भी व्यक्ति जो हर वर्ष टैक्स फाइल करता है, वह पात्र होने पर स्वचालित रूप से GST/HST क्रेडिट प्राप्त करता है। परिवार की निवल आय पर निर्भर करते हुए, पीड़ित-उत्तरजीवी, उसके साथ रहने वाले 19 वर्ष से कम एक बच्चे के लिए $451 तथा प्रत्येक बालक के लिए $ 155 तक प्राप्त कर सकती है।

यदि किसी ने पहले से ही कनाडा बाल लाभ (सीसीबी) के लिए आवेदन किया है, तो वह व्यक्ति GST/HST क्रेडिट के बाल हिस्से को पहले से ही प्राप्त कर चुका होगा। अधिक ब्यौरा और जानकारी

कनाडा कामगार लाभ (सीडब्ल्यूबी):

19 वर्ष या अधिक की पीड़ित-उत्तरजीवी, जो कार्यकारी आय अर्जित करती है,वह कनाडा कामगार लाभ (सीडब्ल्यूबी) की पात्र भी हो सकती है। यह व्यक्तियों के लिए अधिकतम मूल राशि $ 1,395 CAD का और परिवारों के लिए $ 2,403 CAD का रिटर्न पर वार्षिक टैक्स क्रेडिट है। $32,244 से अधिक की निवल आय से अधिक वाले व्यक्ति और $42,197 से अधिक की निवल परिवार आय वाले परिवार इस मूल राशि के पात्र नहीं होते हैं [ नोट: स्थिति जनवरी, 2023]।

इस बात की भी संभावना है कि आप दावा किए जाने वाले सीडब्ल्यूबी के अधिकतम 50% के अग्रिम भुगतान के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अग्रिम भुगतान के लिए आवेदन करने हेतु, पीड़ित-उत्तरजीवी को फॉर्म आरसी201,कनाडा कामगार लाभ अग्रिम भुगतान आवेदन भरना होगा तथा इसे 1 जनवरी के बाद, लेकिन 31 अगस्त से पहले सडबरी टैक्स सेंटर (Sudbury Tax Centre) को डाक से भेजना होगा। इसके बाद सीडब्ल्यूबी के किसी भी शेष भाग का भुगतान अगली रिटर्न पर किया जाता है। अधिक ब्यौरा और जानकारी

अशक्तता कर क्रेडिट (डीटीसी):

अशक्तता टैक्स क्रेडिट (डीटीसी) उन लोगों के लिए नॉन-रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट है, जो शारीरिक और मानसिक विकृति से पीड़ित हैं जिससे उनको लागत में कुछ राहत मिलती है और आय कर में कमी होती है।

डीटीसी प्राप्त करने में दो मुख्य कदम शामिल हैं:

  1. मेडिकल प्रेक्टिशनर के साथ क्रेडिट के लिए आवेदन करना जो विकार के स्तर तथा प्रभावों को प्रमाणित करता है
  2. टैक्स रिटर्न पर क्रेडिट का दावा करना

पात्रता और आवेदन कैसे करें के बारे में अधिक जानकारी यहां पाई जा सकती है

बाल अशक्तता लाभ (डीएसबी):

बाल अशक्तता लाभ (सीडीबी) ऐसे परिवारों के लिए कर-मुक्त मासिक भुगतान है जिनके शारीरिक और मानसिक कार्यों के संबंध में गंभीर और दीर्घकालिक विकार से पीड़ित अवयस्क बच्चे हैं।

कोई सीडीबी के लिए पात्र हो सकता है, यदि माता-पिता कनाडा बाल लाभ (सीसीबी) के लिए और बच्चा अशक्तता कर क्रेडिट (डीटीसी) का पात्र है। यदि पीड़ित-उत्तरजीवी पहले से ही सीसीबी प्राप्त कर रही है तथा बच्चा डीटीसी की पात्रता रखता है, तो बाल अशक्तता लाभों के लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसे स्वचालित रूप से भुगतान प्राप्त हो जाएगा। अधिक जानकारी

Enter your PIN

खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering

Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue

DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023

Couches for every type of living room