शब्दावली

  • दिवालियापन: दिवालिया होने की स्थिति। दिवालिया एक कानूनी कार्यवाही है जिसे उस समय शुरु किया जाता है जब व्यक्ति या व्यवसाय बकाया कर्ज का भुगतान करने या अपनी वित्तीय दायित्वों को चुकाने में असमर्थ होता है। यह उन लोगों के लिए जिंदगी की नई शुरूआत हो सकती है, अपने क्रेडिट स्कोर को क्षति सहित गंभीर परिणामों के साथ अपने बिलों का भुगतान नहीं कर पाते हैं।
        • पालनकर्ता: परिवार का वह सदस्य जिसका वेतन परिवार का प्राथमिक या एकमात्र आय या वित्तीय सहायता का साधन है।
            • कनाडा बाल लाभ (सीसीबी): संघीय सरकार द्वारा ऑफर किए जाने वाला कनाडा बाल लाभ (सीसीबी) पात्र परिवारों के लिए मासिक कर-मुक्त भुगतान है ताकि बच्चों (18 वर्ष की आयु से नीचे) के पालन-पोषण की लागत में सहायता की जा सके। यदि पीड़ित-उत्तरजीवी क्यूबेक में रहती है, तो उसे सीधे ही Retraite Québec को प्रोविंशियल परिवार भत्ते के लिए आवेदन करना होगा क्योंकि इस प्रोग्राम का संचालन सीआरए (CRA) द्वारा नहीं किया जाता है।
              • बाल अशक्तता लाभ (सीडीबी-CDB): संघीय सरकार द्वारा प्रदत ऐसे परिवारों के लिए कर-मुक्त मासिक भुगतान जिनके शारीरिक और मानसिक कार्यों के संबंध में गंभीर और दीर्घकालिक विकार से पीड़ित अवयस्क बच्चे हैं।
                • कनाडा कामगार लाभ (सीडब्ल्यूबी- CWB):यह व्यक्तियों के लिए अधिकतम मूल राशि $ 1,395 CAD का और परिवारों के लिए $ 2,403 CAD के रिटर्न पर वार्षिक टैक्स क्रेडिट है जिसे संघीय सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है
                  • बलपूर्वक कर्ज: बलपूर्वक कर्ज, दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति द्वारा आर्थिक दुर्व्यवहार या घरेलू हिंसा से पीड़ित व्यक्ति के नाम से लिया जाता है, और ऐसा धमकी, बलपूर्वक या धोखे से किया जाता है। यह बलपूर्वक नियंत्रण, पहचान की चोरी तथा आर्थिक दुर्व्यवहार का स्वरूप है। कुछ उदाहरणों में आपके नाम से लोन, मोर्टगेज या क्रेडिट कार्ड लेना या आपकी अनुमति या जानकारी के बिना आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना, आपको ऐसी स्थिति में डालना जहां पर आप कर्ज में फंस जाते हैं जिसके लिए आपने सहमति नहीं दी थी।
                    • सामुदायिक स्वयंसेवक आयकर प्रोग्राम (सीवीआईटीपी):समुदाय द्वारा होस्ट-फ्री टैक्स क्लिनिक आदि का संचालन किया जाता है जहां पर कम आय और सरल कर स्थिति वाले लोगों के लिए स्वयंसेवक टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं।
                      • कर्ज: कर्ज एक ऐसी चीज जिसे एक व्यक्ति को दूसरे को देना होता है। हालांकि कर्ज के कई रूप हो सकते हैं, लेकिन इस वाक्यांश में आमतौर पर देय धन शामिल होता है। यह वह बाध्यता की स्थिति है जिसमें कुछ प्राप्त करने के बदले में आपको किसी को या कुछ वापस करना होता है।
                        • अशक्तता टैक्स क्रेडिट (डीटीसी): संघीय सरकार द्वारा ऑफर अशक्तता टैक्स क्रेडिट (डीटीसी) उन लोगों के लिए नॉन-रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट है, जो शारीरिक और मानसिक विकृति से पीड़ित हैं जिससे उनको लागत में कुछ राहत मिलती है और आय कर में कमी होती है।
                          • घरेलू हिंसा (जिसे“अंतरंग साथी हिंसा” या आईपीवी के तौर पर भी जाना जाता है: हिंसक या दुर्व्यवहारपूर्व व्यवहार जिसे एक परिवार या घर के सदस्य द्वारा दूसरे के विरूद्ध किया जाता है। घरेलू हिंसा या आईपीवी में निम्नलिखित शामिल हो सकता है:
                            • शारीरिक दुर्व्यवहार:जानबूझकर या धमकी से भरे शारीरिक बल का प्रयोग, जिसमें धक्का देना, चोट पहुंचाना, काटना, घूंसा मारना, चांटा मारना, धक्का देना, गला दबाना आदि शामिल हो सकते हैं
                            • आपराधिक उत्पीड़न (जिसे स्टॉकिंग भी कहा जाता है): दोहराए जाने वाला आचरण जिससे व्यक्ति के मन में अपनी सुरक्षा या प्रियजन की सुरक्षा के संबंध में भय पैदा होता है। दोहराए जाने वाले आचरण में, धमकियां देना, गंदे फोन कॉल, पीछा करना, देखना, ट्रैक करना, इंटरनेट पर संपर्क करना, जिसमें टेक्ट्स और ईमेल संदेश भी शामिल होते हैं।
                            • यौन हिंसा: बिना सहमति के यौन गतिविधियां, यौन गतिविधि के लिए इंकार करने पर परिणामों की धमकियां, किसी व्यक्ति को पोर्नोग्राफी देखने या तैयार करने में भागीदारी के लिए जबरदस्ती करना, यौन रूप से अपशब्दयुक्त भाषा और नीच किस्म की यौन टिप्पणियां
                            • भावनात्मक/मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार: अपमान करना, नीचा साबित करना, निरन्तर अपमान करना, धमकाना, नुकसान पहुंचाने की धमकी, बच्चों को अलग करने की धमकियां, पालतू पशुओं को नुकसान या नुकसान की धमकी
                            • वित्तीय दुर्व्यवहार: फाईनेंस को नियंत्रित करना, धन चुराना, या किसी को जबरदस्ती कर्ज में फंसाना
                            • आर्थिक दुर्व्यवहार: वित्तीय दुर्व्यवहार के साथ अन्य संसाधनों को नियंत्रित करना, जैसे आवासन, खाद्य पदार्थ, परिवहन और रोजगार। आर्थिक दुर्व्यवहार तथा वित्तीय दुर्व्यवहार में समान व्यवहार शामिल होते हैं, लेकिन वित्तीय दुर्व्यवहार को, आर्थिक दुर्व्यवहार की उप-श्रेणी मानना उपयोगी होगा। आर्थिक दुर्व्यवहार में ऐसे अनेक तरीके शामिल होते हैं जिनके ज़रिए दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति किसी की आर्थिक स्थिति को नियंत्रित कर सकता है जिसमें रोजगार और आवासन शामिल है
                            • धार्मिक दुर्व्यवहार: साथी की धार्मिक मान्यताओं का उपयोग करना ताकि उनके साथ धोखाधड़ी की जा सके, उन पर प्रभुत्व कायम किया जा सके या उन्हें नियंत्रित किया जा सके
                            • प्रजनन जबरदस्ती: प्रजनन विकल्पों, गर्भावस्था परिणामों और /या स्वास्थ्य सेवाओं को एक्सेस को नियंत्रित करना
                            • बलपूर्वक नियंत्रण: नियंत्रण और दुर्व्यवहार की परिपाटियां जिनके कारण डर या आंतक पैदा हो जाता है, जिसमें जबरदस्ती करना (बल का प्रयोग करना और/या व्यवहार बदलने के लिए धमकियां देना) तथा नियंत्रण(साथी के व्यवहार या विकल्पों को विनियमित करना या प्रभुत्व स्थापित करना, व्यक्ति को परिवार और मित्रों से अलग करना, तथा रोजगार, शिक्षा या चिकित्सा देखभाल को प्रतिबंधित करना)
                            • तकनीक द्वारा सुगम बनाई गई हिंसा (जिसे साइबर हिंसा या सारबर दुर्व्यवहार भी कहा जाता है):वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से क्षति पहुंचाने के लिए तकनीकों का प्रयोग करना जिसमें व्यक्ति को देखना या सुनना, उनकी लोकेशन को ट्रैक करना, डराना, धमकाना या व्यक्ति का अपमान करना शामिल है
                            • GST/HST क्रेडिट: संघीय सरकार द्वारा ऑफर किए जानेवाला गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स / हार्मोनाइज्ड टैक्स (GST/HST) क्रेडिट तिमाही कर-मुक्त भुगतान है, जिससे निम्न आय वाले व्यक्तियों परिवारों की मदद की जाती है, ताकि GST और HST से राहत प्राप्त की जा सके।
                              • निर्धनता: निम्न आय तथा अन्य ‘सामाजिक बहिष्करण’ के अन्य आयामों का संयोजन के रूप में जाना जाता है, जिसमें पर्याप्त आवासन, आवश्यक माल और सेवाएं, स्वास्थ्य और कल्याण तथा सामुदायिक भागीदारी की एक्सेस भी शामिल है।

                              अन्य देशों के विपरीत, कनाडा में कोई आधिकारिक, सरकार द्वारा अध्यदेशित निर्धनता रेखा नहीं है। निर्धनता का आंकलन और समझने के लिए कनाडा द्वारा निम्नलिखित तीन सूचकों (निम्न आय कट-ऑफ, मार्केट बास्केट माप, निम्न आय माप) का प्रयोग किया जाता है::

                                • निम्न आय कट-ऑफ:निम्न आय कट-ऑफ वे आय सीमाएं जिसके नीचे होने पर परिवार द्वारा अपनी आय के एक बड़े हिस्से को खाद्य पदार्थों, शेल्टर तथा कपडों आदि पर एक औसत परिवार की तुलना में खर्च किया जाता है। किसी परिवार को निम्न आय परिवार माना जाता है यदि इसके द्वारा औसत परिवार की तुलना में इन आवश्यकताओं पर 20 प्रतिशत पॉइंट्स खर्च किया जाता है। यह निम्न आय की सापेक्षिक माप है।
                                • मार्केट बास्केट माप: मार्केट बास्केट माप में निम्न आय को माल और सेवाओं के विशिष्ट सेट के आधार पर परिभाषित किया जाता है जो जीवन यापन के बुनियादी मानक का प्रतिनिधित्व करते हैं। किसी परिवार को निम्न आय परिवार माना जाता है यदि उसके पास समुदाय में इन बुनियादी माल और सेवाओं को खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। यह निम्न आय की निरपेक्ष माप है।
                                • निम्न आय माप:निम्न आय माप में निम्न आय को आय के एक नियत प्रतिशत के नीचे परिभाषित किया जाता है। किसी परिवार को निम्न आय परिवार माना जाता है यदि इसकी आय मध्यम परिवार आय के 50% से कम है। इसलिए, यह निम्न आय की सापेक्षिक माप है।
                              • बेघर होना: एक अस्थाई या स्थाई स्थिति एक अस्थाई या स्थाई स्थिति जिसमें कोई घर या निवास का स्थाई स्थान नहीं होता है। कनाडा में, “बेघर होना” को “ऐसी स्थिति के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें व्यक्ति, परिवार या समुदाय के पास कोई स्थिर, सुरक्षित, स्थाई, उचित आवासन नहीं होता, या इसे प्राप्त करने के तत्काल संभावित साधन या योग्यता नहीं होती है”
                              • कमियां: एक ऐसी तकनीकी स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति किसी गतिविधि के माध्यम से कानून के उल्लंघन से बच निकलता है। करों और कर भुगतान में आम कमियां पाई जाती हैं, और साथ ही ऐसा राजनैतिक मुद्दों जैसे राजनीतिक दान में भी देखा जाता है।
                              • सुरक्षात्मक आदेश: एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से सुरक्षित रखने के लिए न्यायाधीश द्वारा दिया गया न्यायालय का आदेश सुरक्षा आदेश में नामित व्यक्ति या दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के लिए शर्तों को सूचीबद्ध किया जाता है जिनका उसे पालन करना होता है जिसमें व्यक्ति द्वारा सुरक्षा प्रदत्त व्यक्ति या उसके बच्चों और/या परिवार से कोई संपर्क न किया जाना, या सीमित संपर्क किया जाना शामिल होता है।
                              • मनोवैज्ञानिक संघर्ष: मनोवैज्ञानिक तौर तरीके जिनका प्रयोग किसी व्यक्ति को शक्ति विहीन या उसके मन में डर पैदा करने के लिए किया जाता है ताकि वे उस व्यक्ति या समूह की मांगों का पालन करें जो दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रहा है।
                              • साथी: युगल में से एक सदस्य;ऐसा व्यक्ति जिसके साथ दूसरे व्यक्ति द्वारा अंतरंग रिश्तों, दाम्पत्य रिश्ता, विवाह, कॉमन लॉ साझेदारी को साझा किया जाता है।
                              • क्यूबेक आयकर सहायता-स्वयंसेवक प्रोग्राम: वह प्रोग्राम जिसमें सैकड़ों सामुदायिक संगठनों और स्वयंसेवकों से उन लोगों की सहायता करने का आह्रवान किया जाता है जिनको अपनी आयकर रिटर्न दायर करने में सहायता अपेक्षित होती है तथा ऐसे लोग जो किसी पेशेवर की सेवाएं को वहन नहीं कर सकते हैं। इस प्रोग्राम का संचालन संयुक्त रूप से कनाडा रिवेन्यू एजेंसी तथा रिवेन्यू क्यूबेक (Revenu Québec) द्वारा साझा तौर से किया जाता है।
                              • अप्रत्यक्ष तौर-तरीके: अप्रलेखित रूप से मजदूरी या वेतन प्राप्त करना, खासतौर पर कैश, बिना आधिकारिक पे-स्लिप, सरकार को रिपोर्ट किए बिना या करों की अदायगी न करना। अक्सर ऐसा निम्न-कौशल या श्रम प्रधान कार्यों (अर्थात बैरे का काम करना, हाउसकीपिंग, मेन्यूअल श्रम) तथा निवास के देश में कानूनी स्टेट्स न होने पर किया जाता है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

                              Enter your PIN

                              खोज

                              Trending Interiors: beige tones

                              Family Style Jollof Rice for your next gathering

                              Easy To-Go Breakfast

                              Fun DIY Packaging for your next big event

                              10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

                              Top travel destinations for backpackers

                              EASY: Follow Along Sweater Pattern

                              Cozy Chunky Knits Catalogue

                              DIY Event Decor: Beginner

                              Minimalism Decor Trend 2023

                              Couches for every type of living room