सुरक्षा प्लानिंग
वर्तमान में रिश्ते में हैं:
- यदि आप रिश्ते को छोड़कर जाने का विचार कर रहे हैं, तो इस बात पर विचार करें कि आपको अकेले रहने के लिए कितनी लागत वहन करनी होगी, तथा अपने लिए अलग से सुरक्षित जगह पर धन जमा करना शुरु करें, फिर चाहे एक बारी में ये सिर्फ कुछ डालर ही क्यों न हों।
- Equifax या TransUnion से उनकी क्रेडिट रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रति प्राप्त करें और नियमित रूप से उनके क्रेडिट की निगरानी करने की कोशिश करें।
- यदि आपने अभी भी रिश्ता कायम रखा हुआ है, तो यूटिलिटी कंपनियों (बिजली, पानी), सेल फोन प्रदाताओं तथा वित्तीय संस्थानों को कॉल करें ताकि पिन कोड तथा पासवर्ड के साथ उनकी निजी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित करें। यह अनिवार्य है कि ऐसी कंपनियों को सामाजिक सुरक्षा नम्बर (एसआईएन), जन्म की तिथि या मां के कुलनाम के अलावा किसी अन्य पहचानकारकों का इस्तेमाल करके व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने के लिए कहें, दूसरे शब्दों में ऐसी बातें जिनकी जानकारी दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति को नहीं मालूम होंगी या उसके पास उनकी एक्सेस नहीं होगी।
- आपके प्रोविंस या निवास के प्रदेश में उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा करने के लिए पीड़ितों के लिए सेवाएं या अंतरंग साथी हिंसा संसाधनों से संपर्क करें।
- आपके परिवार के महत्वपूर्ण रिकार्ड तथा दस्तावेज़ों की प्रतियों के साथ आपातकालीन निकास बॉक्त संकलित करें।
- कार और घर की चाबियों की डुप्लिकेट, अतिरिक्त धन और आपातकालीन फ़ोन नम्बर सुरक्षित जगह पर रखें।
- यदि आप घरेलू हिंसा मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करने या किसी प्रकार फिर से वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करें, के बारे में खोज करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो तय करें कि आपके साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति उन गतिविधियों को ट्रैक नहीं कर पाता है।
- सम्पत्तियों और देयताओं की सूची तैयार करके, वित्तीय इन्वेंट्री तैयार करें।
जब रिश्ता छोड़ रहे हों
किसी दुर्व्यवहारपूर्ण रिश्ते को छोड़ते समय, आपको निम्नलिखित पर विचार करना चाहिए:
अनिवार्य दस्तावेजों या फोटोकॉपी एकत्र करें
- पीड़ित-उत्तरजीवी और किसी भी बच्चे के I.D दस्तावेज जैसे पॉसपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र, स्टेटस कार्ड, तथा अप्रवासन पेपर (स्थाई निवासी कार्ड, वर्क परमिट) यदि आप मूल प्रतियां प्राप्त नहीं कर सकते हैं, तो 2 ID की फोटोकॉपी प्राप्त करें
- विवाह प्रमाणपत्र
- ड्राइवर लाईसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा,
- सामाजिक सुरक्षा नम्बर (एसआईएन) कार्ड
कम से कम, बेहतर होगा यदि I.D की दो प्रतियां अनेक प्रशासनिक प्रक्रियाओं जैसे बैंक अकाउंट, तथा किसी वित्तीय लाभ, क्रेडिट और क्रेडिट रिपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य अपेक्षा है।
यदि पीड़ित-उत्तरजीवी के लिए I.D. प्राप्त करना सुरक्षित न हो तो, मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी या स्नेपशॉट भी उपयोगी साबित होगा। अपने सामाजिक सुरक्षा नम्बर (एसआईएन) को पूरी तरह से याद रखना भी बेहतर साबित होता है।
अतिरिक्त टिप्स
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने से बचें जिनसे दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति आपकी लोकेशन को ट्रैक कर सकता है
- अपने व्यक्तिगत तथा वित्तीय रिकार्ड को सुरक्षित जगह पर रखें। विश्वसनीय मित्र, रिश्तेदार या बैंक सेफ्टी डिपाजिट बॉक्स में प्रतियां रखें जिनको आपका दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति पहुंच नहीं सकता है।
- यदि आपका साथी पैसे को नियंत्रित करता है, तो उसकी आय, वित्तीय प्रोपर्टी, रियल प्रोपर्टी और कर्ज आदि के बारे में अधिक जानकारी का पता लगाने के तरीके खोजें।
वित्तीय जानकारी एकत्र करना
- कोई डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और चैक बुक
- बैंक स्टेटमेंट, तथा वित्तीय प्रोडक्ट जैसे मॉर्टगेज, लाइन्स ऑफ ज्वाइंट क्रेडिट्स, तथा अन्य लोन (और यदि अन्यथा सुरक्षित न हो, तो केवल उसी बैंक के नाम को याद रखें जिसका इस्तेमाल दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति अपनी वित्तीय सम्पत्तियों के लिए इस्तेमाल करता है)
- यदि वित्तीय दस्तावेजों की या बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां बनाना सुरक्षित न हो, तो बैंक, क्रेडिट कार्ड कम्पनियों, बीमा कंपनियों, यूटिलिटी कंपनियों आदि से इनकमिंग मेल को याद रखना उपयोगी साबित होगा।
- आप फंड्स किस प्रकार से खर्च कर रहे हैं, को प्रलेखित करें तथा रसीदें संभाल कर रखें, क्योंकि आपको बाद की तारीख में इनका सत्यापन करने के लिए कहा जा सकता है।
- जब आप रिश्ते से अलग होते हैं, तो अपने समस्त कानूनी, चिकित्सा और वित्तीय रिकार्ड जैसे बैंक स्टेटमेंट आदि को अपने पास रखें; इससे आपको बाद में अपने अकाउंट का स्वामी बने रहने में सहायता मिलेगी।
- अपने बैंकिंग वित्तीय संस्थानों से संपर्क करें, तथा यह समझें कि क्या आपका नाम ज्वाइंट अकाउंट में है। यह समझने की कोशिश करें कि क्या आप दूसरे व्यक्ति की अनुमति के बिना ज्वाइंट अकांउट से अपना नाम हटा सकते हैं।
- यदि आप अपने नाम को दूसरे व्यक्ति के बिना हटा सकते हैं, तो अपने साथी के साथ किसी भी ज्वाइंट अकाउंट से अपना नाम हटा अपने वित्तीय संस्थान की सहायता से हटा दें।
- यदि आपको एग्जिट के समय अपने साथी को साइन-ऑफ करने की ज़रूरत है, तो कोई कदम न उठाएं, तथा वित्तीय संस्थान से इस कोशिश को गोपनीय रखने के लिए कहें, तथा आपके साथी को इसकी जानकारी नहीं होनी चाहिए।
यदि आपका व्यक्तिगत बैंक अकाउंट है
- मौजूदा बैंक के स्थान पर किसी अन्य बैंक में बैंक अकाउंट खोलें। आपके साथी के पास आपका अकाउंट नम्बर या पिन हो सकता है जिससे अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है।
- जब आप नया अकाउंट खोल लेते हैं, तो आपको प्राप्त होने वाले किसी भी भुगतान के लिए डायरेक्ट डिपाजिट जानकारी जैसे केनेडियाई बाल टैक्स क्रेडिट बदल दें।
यदि आपका अपने नाम से बैंक अकाउंट नहीं है, तो यदि संभव हो, तो अपने साथी
- के बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक से नया अकाउंट खोलने के लिए संपर्क करें।
- ऐसा करने के बाद, उन अकाउंट के लिए समस्त डायरेक्ट डिपाजिट जानकारी और पिन नम्बर आदि को बदल दें जिनकी एक्सेस आपके साथी के पास है।
फाईनेंसेज़ को सुरक्षित रखने के लिए कदम
- किसी ऐसे पासवर्ड के साथ नया ईमेल एड्रेस सेट करें जिसका इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया है तथा फोन, बैंक अकाउंट तथा अन्य व्यक्तिगत अकाउंट, जिनकी एक्सेस दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के पास हो सकती है, से संबंधित किसी पिन या पासवर्ड को बदल दें।
- अपने सभी बैंकों, कनाडा रिवेन्यू एजेंसी अकाउंट, या अन्य वित्तीय अकाउंट (जिनमें फ़ोन, इंटरनेट, यूटिलिटीज़ शामिल हैं) से पिन और पासवर्ड को बदल दें।
- सभी ज्वाइंट फंड्स में से कम से कम आधा हिस्सा पृथक होते समय तत्काल निकाल लें, तथा यदि एक या अधिक बच्चों को सपोर्ट करते हैं, तो ज्वाइंट फंड्स में से 75% निकाल लें।
अपनी पृथकता के वित्तीय ब्यौरे को अंतिम रूप देने के लिए सहायता के लिए अपने लॉयर से बात करें। लीगल देखे।
Enter your PIN
खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering
Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue
DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023
Couches for every type of living room