बैंकिंग 101 तथा वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम
अनेक शोध अध्ययनों से यह पुष्टि हुई है कि घरेलू हिंसा तथा खास तौर पर आर्थिक दुर्व्यवहार से पीड़ित व्यक्तियों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रोग्रामों के लिए महत्व और प्रभाविकता सुनिश्चित रूप से है। अक्सर पीड़ित-उत्तरजीवी द्वारा यह महसूस किया जाता है कि उनकी शक्तियां और स्वतंत्रता सीमित हैं या उनसे इनको छीन लिया गया है, इसलिए, अपनी खुद की वित्तीय स्थिति का प्रबंधन करने के लिए वित्तीय सशक्तता फिर से विश्वास प्राप्त करने और ज्ञान अर्जित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है (Postmus, Plummer et al., 2013)।
हालांकि वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्राप्त करना मुश्किल काम नज़र आ सकता है, लेकिन ऐसे अनेक संसाधन उपलब्ध हैं जिनसे पीड़ित-उत्तरजीवी अपने लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं या शेल्टर्स में वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रमों को सुगम बनाने के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
ट्रोव (TROVE) प्रोस्पर कनाडा (Prosper Canada):
ट्रोव (TROVE) एक द्विभाषी ऑनलाइन पोर्टल है जिसे नेशनल चैरिटी, प्रोस्पर कनाडा द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें मुफ्त वित्तीय टूल्स, वर्कशीट्स, और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए है और जिनको वित्तीय रूप से कमजोर कनाडा वासियों के लिए खास तौर पर अनुकूलित किया गया है। टूल्स में बजटिंग और सेविंग, टैक्स फाइलिंग तथा सरकारी लाभों और साथ ही कर्ज का सामना करने जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसमें कनाडा की वित्तीय प्रणाली तथा धन प्रबंधन आदतों, बेनेफिट फाइंडर तथा साथ ही मुफ्त रजिस्टर्ड अशक्तता बचत योजना (आरडीएसपी- RDSP) कैलकुलेटर के संबंध में “My Money in Canada” के लिए लिंक भी प्रदान किए गए हैं। ट्रोव ((TROVE) पर जाएं।
इसके अलावा, प्रोस्पर कनाडा (Prosper Canada) द्वारा अपने “लर्निंग हब” के बारे में संसाधनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, जिसमें पाठ्यक्रम, टूलकिट्स, तथा “पेशेवरों, नीति-निर्माताओं, फंडर्स, तथा वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए काम करने वाले एडवोकेट आदि के लिए वेबिनार्स आदि शामिल किए गए हैं। प्रोस्पर कनाडा (Prosper Canada) लर्निंग हब
मनी मैटर्स (MONEY MATTERS) – वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम (ABC Life LITERACY Canada)
मनी मैटर्स (MONEY MATTERS) i वयस्क लर्नर्स के लिए एक मुफ्त परिचयात्मक वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम है जिसे ABC Life Literacy Canada द्वारा कनाडा सरकार और TD बैंक समूह की साझेदारी में विकसित किया गया है और इसका डिजाइन साक्षरता पेशेवरों द्वारा तैयार किया गया है।
मनी मैटर्स (MONEY MATTERS), विभिन्न भाषाओं, विविध योग्यताओं वाले लोगों, तथा स्वदेशी लोगों के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रमों के साथ बुनियादी वित्तीय साक्षरता के संबंध में मुफ्त संसाधन उपलब्ध कराता है। जानकारी से संबंधित सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है, मनी मैटर्स (MONEY MATTERS) द्वारा कार्यशालाओं के संचालन में भी सहायता की जाती है जो शेल्टर्स जैसे संगठनों द्वारा TD बैंक समूह स्वयंसवेक ट्यूटर्स के साथ साझेदारी करते हुए उपलब्ध प्रशिक्षण के साथ स्वयं के लिए आयोजित की जा सकती हैं। यह किसी भी अन्य शेल्टर के लिए रूचिकर हो सकता है जो अपने क्लाइंट्स को वित्तीय साक्षरता के संबंध में समूह पाठ्यक्रम ऑफर करने के इच्छुक हैं।
कार्यशाला आयोजित करने से संबंधित अधिक जानकारी
सीसीएस संसाधन खंड (क्रेडिट काउंसलिंग सोसाइटी)
The क्रेडिट काउंसलिंग सोसाइटी (सीसीएस) एक मुफ्त क्रेडिट काउंसलिंग संगठन है जो बजटिंग, क्रेडिट तथा ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता वेबिनारों(अनामित रूप से शामिल होने की संभावना) के संबंध में विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराता है और साथ ही इसके द्वारा क्रेडिटर्स के साथ बातचीत करने के लिए नमूना पत्र भी उपलब्ध कराए जाते हैं।अधिक जानकारी प्राप्त करें
इसके अलावा, सीसीएस द्वारा पेशेवरों और प्रेक्टिशनर्स के लिए वेबिनार्स तथा पेशेवर विकास तथा निरन्तर शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है ताकि वे अपनी तथा क्लाइंट्स की वित्तीय स्थिति के बारे में बेहतर समझबूझ हासिल कर सकें। कुछ पाठ्यक्रम निरन्तर शिक्षा इकाईयों (सीईयू) तथा सर्टिफाइड क्रेडिट पेशेवर (सीसीपी) आदि के लिए भी अर्हक माने जाते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करें
वित्तीय टूलकिट (वित्तीय उपभोक्ता एजेंसी, कनाडा)
एफसीएसी (FCAC)द्वारा “व्यापक शिक्षण प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं जिनसे मूलभूत जानकारी तथा टूल्स मिलते हैं ताकि वयस्कों की उनके व्यक्तिगत फाईनेसेज़ का प्रबंधन करने में सहायता की जा सके ताकि वे बेहतर वित्तीय निर्णय करने के लिए विश्वास हासिल कर सकें” जिसमें 12 मॉड्यूल्स तथा पाठ्यक्रम सत्रों के तौर पर विषय-सामग्री का संभावित रूप से शिक्षण कैसे करें, से संबंधित प्रशिक्षक टूलकिट भी शामिल है।
ट्रॉमा ऑफ मनी (TRAUMA OF MONEY)
ट्रॉमा ऑफ मनी (TRAUMA OF MONEY) द्वारा व्यक्तियों के लिए मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ऑफर किया जाता है ताकि वे पैसे के साथ अपने रिश्ते को ठीक कर सकें और उन पेशेवरों के लिए भी इस पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध कराया जाता है जो क्लाइंट्स को ट्रॉमा को दूर करने और वित्तीय सुरक्षा तैयार करने में सहायता करना चाहते हैं।
हालांकि ऑनलाइन पाठ्यक्रम मुफ्त नहीं है, लेकिन ट्रॉमा ऑफ मनी (TRAUMA OF MONEY) द्वारा आर्थिक रूप से प्रभावित लोगों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
ट्रॉमा ऑफ मनी (TRAUMA OF MONEY)
सीसीएफडब्ल्यूई (CCFWE) वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम (विकसित किया जा रहा है)
सीसीएफडब्ल्यूई (CCFWE) की टीडी रेडी कमिटमेंट पहल पहला केनेडियाई वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रोग्राम है जिसे विशिष्ट रूप से आर्थिक दुर्व्यवहार के पीड़ित-उत्तरजीवियों की वास्तविकताओं और चुनौतियों के लिए तैयार किया गया है। प्रोग्राम से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आप सीसीएफडब्ल्यूई (CCFWE) की वेबसाइट, को देख सकते हैं, या अधिक जानकारी के लिए हम से पर संपर्क करें info@ccfwe.org
क्यूबेक
L’Association coopérative d’économie familiale (ACEF)
ACEF क्यूबेक प्रांत में कार्यालयों वाला एक गैर-लाभकारी सामुदायिक संगठन है जो उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ावा देने और बचाव पर काम करता है। अपनी सेवाओं के हिस्से के रूप में, ACEF बजट योजना, ऋण प्रबंधन और उपभोक्ता संरक्षण के लिए उपकरण प्रदान करता है। यह आश्रय स्थलों में महिलाओं के लिए निःशुल्क विशिष्ट पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
Mon ACEF (only in French)
ACEF Sud-ouest de Montréal (information available in English)
Enter your PIN
खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering
Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue
DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023
Couches for every type of living room