क्रेडिट रिपोर्ट, स्कोर और कर्ज

क्रेडिट रिपोर्टमें किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास का विस्तृत ओवरव्यू दिया गया होता है तथा अक्सर इसका इस्तेमाल यह जांच करने के लिए किया जाता है कि व्यक्ति वित्तीय रूप से कितना विश्वसनीय है तथा यह उनके लोन, कर्ज तथा अन्य भुगतानों की अदायगी के इतिहास पर आधारित होती है।

क्रेडिट रिपोर्ट का प्रयोग मकान-मालिकों द्वारा किराएदारों की स्क्रीनिंग के लिए, उधारदाताओं द्वारा भावी लोन या कार या क्रेडिट देने का निर्णय करते समय, तथा कुछ नियोक्ताओं द्वारा नियुक्ति से पहले किया जाता है। इसलिए, नकारात्मक क्रेडिट रिपोर्ट किसी पीडित-उत्तरजीवी के लिए अपने जीवन पर नियंत्रण प्राप्त करने की योग्यता के लिए हानिकारक हो सकती है।

कनाडा में Equifax और TransUnion दो आधिकारिक क्रेडिट ब्यूरो हैं। दूसरी भी कंपनियां मौजूद हैं, जो क्रेडिट रिपोर्ट प्रदान करने के लिए विज्ञापन दे सकती हैं, लेकिन वे आमतौर पर रिकार्ड के लिए चार्ज लेती हैं।

क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है जो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दी गई जानकारी पर आधारित होती है। यह दर्शाती है कि आप कितने अच्छे से क्रेडिट का प्रबंधन करते हैं तथा उधारदाता के लिए आपको धन उधार देना कितना जोखिम भरा होगा। इसका गणना आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर आधारित फार्मूले के अनुसार की जाती है। सामान्य नियम के तौर पर, यदि आप अपने क्रेडिट को उत्तरदायी रूप से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पॉइंट्स मिलते हैं, और आपको पॉइंट्स गंवाने पड़ते हैं यदि आप अपने क्रेडिट का सही ढंग से प्रबंधन नहीं करते हैं। आपकी क्रेडिट रिपोर्ट को अपडेट करने के साथ आपका क्रेडिट स्कोर भी बदल जाता है।

आप Equifax या TransUnion पर अपने क्रेडिट स्कोर की जांच कर सकते हैं। कनाडा में, Equifaxके अनुसार, आमतौर पर अच्छा क्रेडिट स्कोर 660 से 724 के बीच में होता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर 725 से 759 के बीच में है, तो इस बात की संभावना है कि इसे बहुत अच्छा माना जाएगा। 760 और अधिक को आमतौर पर सर्वश्रेष्ठ क्रेडिट स्कोर माना जाता है। क्रेडिट स्कोर की रेंज 300 से 900 के बीच में होती है। जितना अधिक आपका स्कोर होता है, उतनी ही आपकी क्रेडिट रेटिंग अधिक होती है। कोई भी व्यक्ति Equifax या TransUnion से वर्ष में एक बार मुफ्त रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है, जिसका अनुरोध या तो ऑनलाइन या मेल, फोन या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है।

Equifax से मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट कैसे प्राप्त करें

TransUnion से मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट (उपभोक्ता प्रकटन) कैसे प्राप्त करें

यदि आप बहुत ही अधिक कर्ज के जाल में डूब हैं, या आपको कर्ज में सुधार करने की आवश्यकता है, तो वित्तीय सहायता खंड में क्रेडिट, कर्ज में सुधार तथा सुधारात्मक सेवाओं को सूचीबद्ध किया गया है।

Enter your PIN

खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering

Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue

DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023

Couches for every type of living room