कार्य स्थल सुरक्षा
जब पारिवारिक हिंसा या घरेलू हिंसा पीड़ित के कार्य स्थल पर भी पहुंच जाती है, तो केनेडियाई सेंटर फॉर ओक्यूपेशनल हैल्थ एण्ड सेफ्टी के अनुसार यह कार्यस्थल संबंधी समस्या बन जाती है। पूरे कनााडा में, यह सुनिश्चित करना नियोक्ता का कर्तव्य है कि वह सुरक्षित तथा स्वस्थ कार्य स्थल उपलब्ध कराता है जिसमें हिंसा से सुरक्षा भी शामिल है। यदि यह सुरक्षित, उपलब्ध तथा उचित है, तो निम्नलिखित पर विचार करें:
- अपने प्रबंधकों या एचआर (यदि आप सहज और सुरक्षित महसूस करती हैं) के साथ आपके साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के बारे में चर्चा करें ताकि एक सुरक्षा योजना तैयार करने में सहायता की जा सके।
- अपने सुपरवाइज़र तथा कंपनी की सिक्यूरिटी को अपने सुरक्षा आदेश(यदि आपके पास है) की एक प्रति दें।
- अपने नियोक्ता के सुरक्षा तथा स्वागत-कक्ष कर्मचारियों को अपने साथी की तस्वीर प्रदान करें।
- सुरक्षा से पार्किंग लॉट या सार्वजनिक परिवहन तक आने-जाने में एस्कार्ट प्रदान करने के लिए कहें।
- अपनी टेलीफोन कॉल की स्क्रीनिंग करें।
- कार्य स्थल पर आने जाने की अपनी समय-सारणी तथा ट्रैवल पैटर्न को बदलने पर विचार करें।
- धमकी भरी ईमेल, वॉयसमेल, पत्रों तथा उपहारों को सुरक्षित रखें यदि आप कानूनी व्यवस्था का इस्तेमाल करने का विचार रखते हैं। यदि आपको सुरक्षा आदेश मिलता है, तो यह प्रमाण सहायक होगा। इससे आपको यह साबित करने में मदद मिलेगी कि आपका साथी या पूर्व-साथी आदेश का उल्लंघन कर रहा है।
- अपने वर्कस्पेस को अधिक सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने या संभव हो तो किसी अन्य स्थल पर ले जाने का अनुरोध करें।
- अपने स्थानीय घरेलू हिंसा शेल्टर से दान में किया गया सेल फोन प्राप्त करें। आवश्यकता पड़ने पर, इससे आपको सहायता या इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करने में मदद मिलेगी। इस मुश्किल समय में सुरक्षित बने रहना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
Enter your PIN
खोज

Trending Interiors: beige tones

Family Style Jollof Rice for your next gathering
Easy To-Go Breakfast

Fun DIY Packaging for your next big event

10 MUST TRY recipes for a gathering with friends

Top travel destinations for backpackers

EASY: Follow Along Sweater Pattern

Cozy Chunky Knits Catalogue
DIY Event Decor: Beginner

Minimalism Decor Trend 2023
Couches for every type of living room